स्वर्गाश्रम स्थित गीता आश्रम में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में अफसरों की उदासीनता देखने को मिली। तहसील दिवस में केवल दो फरियादी ही पहुंचे, जबकि डीएम पौड़ी की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रस्तावित था। एसडीएम और डीएम के इंतजार में लोग घंटों बैठे रहे, लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत तय समय पर नहीं हो सकी। फरियादियों में निराशा का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।