फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: राजकीय शिक्षकों ने निकाला मौन जुलूस, स्कूलों में दिया धरना

हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:19 PM IST

पिथौरागढ़ नगर सहित आसपास के स्कूलों में तैनात राजकीय शिक्षकों ने शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हुए नगर में मौन जुलूस निकाला। वहीं अन्य शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों में मौन व्रत रखते हुए धरना दिया। उन्होंने पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की। राजकीय शिक्षकों ने नगर के टकाना रामलीला मैदान में एकत्र होकर शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हुए यहां से विभिन्न हिस्सों से होते हुए नगर निगम कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला। जुलूस से पूर्व शिक्षकों ने कहा कि वे लंबे समय से पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। पदोन्नति न होने से विद्यालयों को प्रधानाचार्य नहीं मिल रहे हैं। वहीं कई शिक्षक बगैर पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार उन्हें पदोन्नति न देकर प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने की कोशिश कर रही है। वहीं स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने से कई शिक्षक दुर्गम से सुगम में नहीं आ पा रहे हैं। उनका पूरा सेवाकाल दुर्गम विद्यालयों में बीत रहा है। संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि देश व समाज की भावी पीढ़ी का निर्माण करने की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षकों को आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ा है। सरकार और विभाग शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं का निराकरण करने के बजाय उन्हें बार-बार झूठे आश्वासन देकर छल रही है। शिक्षकों के हितों की यह अनदेखी सही नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक उनकी दोनों मांगें पूरी नहीं होतीं वे कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन पर डटे रहेंगे। वहीं जिले के अन्य विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों में मौन व्रत रखते हुए धरना दिया। मौन जुलूस और मौन व्रत में संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण रावल, जीवन चंद्र जोशी, महिला उपाध्यक्ष प्रीति वर्मा, संयुक्त मंत्री रितेश तिवारी, प्रेमा बोरा, धीरज मेहता, मनोज कुमार पांडे, भूपेंद्र चौहान, गंगा प्रसाद पंत, गीता बिष्ट, प्रियंका जोशी, नीरज अग्रवाल, प्रेम बल्लभ पंत सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें