फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी और पेंशन की मांग पर गरजे गुरिल्ले, रामलीला मैदान में एकत्र होकर किया प्रदर्शन

हीरा मेहरा Updated Mon, 21 Apr 2025 04:21 PM IST

नौकरी और पेंशन की मांग पर पिथौरागढ़ जिले भर के गुरिल्लों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने गुरिल्लों को नौकरी और पेंशन देने का आदेश जारी किया है लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को जिले भर के गुरिल्ले जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से 58 वर्ष से कम उम्र के गुरिल्लों को नौकरी, इस उम्र को पार कर चुके गुरिल्लों और मृतक आश्रितों को पेंशन देने की मांग कर रहे हैं। इस लड़ाई को उन्होंने न्यायालय में भी लड़ा। न्यायालय ने सरकार को इन मांगों को मानने का आदेश जारी किया है लेकिन लंबे समय बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गुरिल्लों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए जल्द उचित निर्णय लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उनकी सभी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम, चंद्र मोहन खड़ायत, भुवन सिंह बोहरा, मान सिंह, अशोक खनका, नीलम विश्वकर्मा, मोहनी, लीला देवी, सुमन, भानू राम आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें