फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनेड़ी, ल्युंठूड़ा के ग्रामीणों का प्रदर्शन, पेड़ काटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Apr 2025 03:06 PM IST

पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल के पास बगैर सहमति के अवैध रूप से पेड़ काटे गए। ग्रामीणों ने पेड़ काटने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पुनेड़ी और ल्युंठूड़ा के लोगों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनकी वन पंचायत में बगैर उनकी सहमति के स्वीकृति से कई गुना अधिक पेड़ काट दिए गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन मंत्री से भी मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी और वन सरपंच केदार लुंठी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के लोगों ने कहा कि बगैर उनकी सहमति से उनकी वन पंचायत में पेड़ काट दिए गए। कहा उनके पूर्वजों ने यह जंगल विकसित किया इसे अब उजाड़ दिया गया है। पर्यावरणीय दृष्टि से भी जंगल काटना गलत है। वहीं पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल को भी मामले की जानकारी देते हुए उचित कदम उठाने को कहा। चेतावनी देते हुए कहा यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें