फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पदोन्नति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गरजे मिनिस्टीरियल कर्मी, दिया धरना

पिथौरागढ़। पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली सहित 12 सूत्रीय मांगों पर जिले के सभी विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय में धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को हमारी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में हमें काम छोड़कर आंदोलन करना पड़ रहा है। जिले भर के मिनिस्टीरियल कर्मी शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और कलक्ट्रेट के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। संघ के जिलाध्यक्ष विजेंद्र लुंठी ने कहा कि कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन 2800 करने, मिनिस्ट्रियल संवर्ग के पदों का पुनर्गठन, पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने, पृथक सेवा नियमावली लागू करने, स्थानांतरण व्यवस्था में आवश्यक सुधार, पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने सहित 12 सूत्रीय मांगों पर मिनिस्टीरियल कर्मी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार से सिर्फ झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। कर्मियों ने कहा कि उन्होंने सरकार को गेट मीटिंग के जरिए वादे याद दिलाए लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसे में मजबूरन हमें काम छोड़कर धरना देना पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तो पांच अक्तूबर को देहरादून में बड़ा आंदोलन होगा। प्रदेश भर के मिनिस्टीरियल कर्मी इस आंदोलन में शामिल होंगे। धरना देने वालों में शिव शंकर जोशी, मंत्री सौरभ चंद, एमसी जोशी, देवराज कन्याल, कमलेश जोशी, रोहित उप्रेती, पंकज खोलिया, कमल किशोर जोशी, वंदना भट्ट, प्रकाश जोशी, शंकर पंत सहित कई मिनिस्टीरियल कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें