फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पूर्व सीएम हरीश रावत ने किए आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन

हीरा मेहरा Updated Thu, 29 May 2025 03:14 PM IST

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए। न्याय यात्रा के तहत सीमांत जिले के भ्रमण पर आए पूर्व सीएम रावत आदि कैलाश पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव के प्राचीन निवास स्थल आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन किए। इसके बाद शिव पार्वती मंदिर में पूजा अर्चना की। पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल और विरेंद्र सिंह ने पूजा कराई। उन्होंने मंदिर में शिव भक्तों के साथ भजन भी गाए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मनोज तिवारी, हेमेश खर्कवाल, आनंद रावत, भूपेंद्र थापा, प्रेमा कुटियाल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व गुंजी, कुटी और नपलच्यू आदि गांवों में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। बुधवार की सुबह ओम पर्वत के दर्शन करने के बाद देर शाम वह धारचूला लौटे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें