पिथौरागढ़। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। अंतिम दिन जूनियर, सब जूनियर, यूथ और सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में देवेश चंद, विवेक बोरा, प्रियांशु प्रसाद, प्रियांशु, नमन वल्दिया, सागर सिंह, योगेश प्रसाद, पीयूष खोलिया, समीर बोहरा, तरुण सिंह, लक्ष्य ऐरी, धनंजय सिंह ऐरी, नीरज चंद ने स्वर्ण पदक तथा गोविंद सिंह, साहिल बोरा, प्रियांशु खड़ायत, मोहित बिष्ट, अनुज चंद, रविंद्र सिंह, मयंक सामंत, भावेश बोहरा, अंश कुमार, दिव्यांशु बिष्ट, मोहित कुमार, अभिनव लुंठी और भरत सिंह ने रजत पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में हर्षित भंडारी, देवेश कुमार, वेदांत सिंह, अमन सिरौला, कार्तिक पुनेठा, आदित्य चंद, मयंक सिंह ने स्वर्ण तथा आदित्य अधिकारी, धीरज चौसाली, रिषभ सिंह, अखिल अधिकारी, गौरव सिंह, आशीष कन्याल, हरेंद्र सिंह ने रजत पदक जीता। यूथ बालक वर्ग के फाइनल में करन अधिकारी, हिमांशु कुमार, लुंठी ने स्वर्ण और रवि बुंगला, चंदन सौन, सौरभ बिष्ट ने रजत और सीनियर बालक वर्ग में तुषार सिंह ने स्वर्ण पदक तथा प्रवीन सौन ने रजत पदक हासिल किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 245 मुक्केबाज शामिल रहे। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि कै. देवी चंद व राजेंद्र सिंह जेठी, जर्नादन वल्दिया, जोगेन्दर सिंह बोरा, भाष्कर चंद्र भट्ट और प्रकाश जंग थापा ने विजेता मुक्केबाजों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।