फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा मनरेगा को समाप्त करना चाह रही है सरकार

गायत्री जोशी Updated Thu, 05 Feb 2026 04:10 PM IST

पिथौरागढ़ में केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदले जाने और योजना में बदलाव किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सभी ने सरकार पर मनरेगा योजना को समाप्त करने का आरोप लगाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले एक माह तक जिले के हर ब्लॉक में मनरेगा खत्म किए जाने को लेकर अभियान चलाया था। इसका उद्देश्य मनरेगा योजना को बहाल किया जाना है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी और वरिष्ठ नेता एडवोकेट मनोज ओझा ने कहा कि जिस तरह से मनरेगा को लेकर नए प्रावधान किए हैं उससे नहीं लगता कि सरकार इसे चलाना चाहती है। पूर्व जिला अध्यक्ष अंजु लुंठी, महिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी ने कहा कि जिस तरह से इस योजना में केंद्र का अंश कम कर निर्धारित बजट ही खर्च के लिए दिया है। इससे यह योजना आने वाले समय में दम तोड़ देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। संचालन कोमल शाही ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, लीलांबर जोशी, हिमांशु ओझा, दीपांशु वर्मा, सिंबा भंडारी, दीपक लुंठी, दीप वर्मा, नितेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें