फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Apr 2025 03:09 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को विभिन्न संगठनाें ने श्रद्धांजलि दी।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में नगर के गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें दिवंगत पर्यटकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं पर हुआ  कायरतापूर्ण आतंकी हमला अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में पूरा देश मृतकों के परिवारजनों के साथ है। इस अवसर पर मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा, दायित्वधारी गणेश भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, इंद्र लुंठी, वीरेंद्र बोहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहर के जागरुक युवाओं ने समाजसेवी भुवन पांडे के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में हुई कायराना आतंकवादी घटना की निंदा की। मृतक जनों की आत्मा की शांति की प्रार्थना के बाद सभी ने आतंकवाद का सफाया करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। केंद्र और राज्य सरकार से पर्यटकों और नागरिकों की सुरक्षा के पुख्ता एवं प्रभावी उपाय किए जाने की मांग भी उठाई। श्रद्धांजलि सभा में मनोज भंडारी, सीएम अवस्थी, कमल बम, गोविंद भंडारी, मोहित पांडे, महेश बसेड़ा, खष्टी पंत, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे। ऑल इंडिया सीनियर वेलफेयर सोसायटी ने भी गांधी चौक पर शोक सभा आयोजित की। यहां दयानंद भट्ट, बीबी भट्ट, गिरधर सिंह, रमेश बिष्ट, डीएस भंडारी, नरेंद्र बहादुर, लक्ष्मी दत्त, राजेंद्र सिंह खनका आदि उपस्थित रहे। पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिक संगठन ने पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा की है। संगठन ने आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और अधिक सशक्त, व्यापक और निर्णायक बनाने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें