कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आज एक विशाल बैठक आयोजित की गई,इस दौरान पार्टी की रीति नीति, आगमी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर पहुंचे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत,पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों भाजपा कांग्रेस की सरकारों ने जनता के साथ छलावा किया है,जिसका नतीजा है कि आज पहाड़ खाली हो रहे है,युवाओं के लिए रोजगार नहीं है,स्वास्थ्य सुविधाओं के बुरे हाल, उत्तराखंड राज्य जिस सोच के साथ बनाया गया,वो सोच ओर सपने आज भी अधूरे है।