फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के तरुली गांव में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर खंडाह बछेली ग्रामसभा में बुधवार देर रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। बीते 9 अक्टूबर को इसी क्षेत्र के तरुली गांव में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया था। इसके बाद से वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही थीं और क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए थे। वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र शाह ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार वयस्क नर है और उसकी उम्र करीब 5 से 6 वर्ष है। गुलदार को पौड़ी ले जाया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें