फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का मौसम शुरू होते ही बढ़ने लगी ये समस्याएं, चिकित्सकों की मानें सलाह

रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Nov 2025 02:01 PM IST

ठंड का मौसम शुरू होते ही श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना ऐसे 10 से 12 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में गठिया (आर्थराइटिस) और बायू रोग के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं।उपजिला चिकित्सालय के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सचिन चौबे ने बताया कि आजकल अस्पताल में ऐसे मरीज ज्यादा आ रहे हैं जिनके जोड़ों में दर्द, सूजन और सुबह उठने पर जकड़न बनी रहती है। कई मरीज तो सुबह बिस्तर से उठने या गिलास तक उठाने में भी असमर्थ होते हैं। कुछ देर जोड़ों को हिलाने से आराम मिलता है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो इसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सचिन चौबे ने बताया कि ठंडी हवाओं में रक्त संचार धीमा पड़ने से छोटे जोड़ अधिक प्रभावित होते हैं। लोग दर्द को साधारण मानकर टाल देते हैं, जबकि यही आगे चलकर गठिया में बदल सकता है। डॉ. चौबे ने बताया कि गठिया दो प्रकार का होता है।पहला, उम्र बढ़ने के साथ बड़े जोड़ों को प्रभावित करने वाला ऑस्टियोआर्थराइटिस,और दूसरा, छोटे जोड़ों में सूजन और दर्द करने वाला रुमेटीइड गठिया, जो किसी भी उम्र में हो सकता है। उन्होंने बताया कि पहले यह समस्या मुख्यतः 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में देखी जाती थी, खासकर महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद, परंतु अब युवाओं में भी गठिया तेजी से बढ़ रहा है। इसके पीछे मोटापा, गतिहीन जीवनशैली और खेल संबंधी चोटें प्रमुख कारण हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें