श्रीनगर स्थित गढ़वाल विवि छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती ने शपथ दिलाई। पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। शपथ ग्रहण के बाद परिसर में समर्थकों ने आतिशबाजी की। इस दौरान परिसर में उत्साह का माहौल रहा।