श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश मंदिर प्रांगण में चल रही श्री कूर्म महापुराण दिव्य कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और आहुति दी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।