रामनगर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सुबह 10:00 बजे मतदान शुरू किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मेक पांडे ने बताया कि इस साल कुल 3677 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे, जिसमें 1180 छात्र और 2497 छात्राएं शामिल हैं। प्राचार्य ने बताया कि मतदान के लिए सात बूथ बनाए गए हैं। सुबह 11 बजे तक 18 प्रतिशत छात्रों ने अपना मतदान कर दिया है। मतदान प्रक्रिया दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहेगी।