फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्धिकरण मामला: राहुल गांधी पर प्राथमिकी कराने वाले के खिलाफ उतरा वाल्मीकि समाज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले अमित कुमार के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने तहरीर दी है। आरोप है कि अमित कुमार एससी समाज से नहीं हैं और उनके समाज को बदनाम करने के लिए यह कार्य किया गया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन के प्रदेश मंत्री चौधरी अमित वाल्मीकि ने बताया कि अमित ने खुद को अनुसूचित जाति की उपजाति (वाल्मीकि) बताया है जबकि इस समाज या उपजाति से उनका कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से वाल्मीकि समाज ने अमित कुमार का बहिष्कार कर दिया है। संगठन के लोगों ने तहरीर सौंपते हुए मामले की जांच करने और कार्रवाई करने की मांग रखी है। इस दौरान चौधरी अमरदीप, चौधरी सुरेश लाल, चौधरी दिनेश, विजय पाल, चौधरी सुनील, राहुल पुजारी, मनोहर वाल्मीकी आदि थे। मामले में तहरीर मिली है, तहसील स्तर से संबंधित जाति प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -अमित कुमार सैनी, सीओ हल्द्वानी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें