फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीवर और गंदगी से कम हो रही झील के पानी की पारदर्शिता, पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग की टीम ने दी जानकारी

हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Mar 2025 02:06 PM IST

नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्राें में बह रहे सीवर और नालों से दूषित पानी से झील की पारदर्शिता में 25 सेंटीमीटर की कमी आई है। पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग के विशेषज्ञों के शोध में यह बात सामने आई है। विशेषज्ञों ने पानी के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। पहले नैनीझील की पारदर्शिता डेढ़ मीटर थी (पानी में देखने पर) जो अब सीवर और घरों के पानी से कम हो गई है। विवि के वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बीते एक वर्ष तक जांच में झील के पानी की गुणवत्ता ठीक थी, जो अब कम हो गई है। बताया कि पूर्व परीक्षणों में पारदर्शिता 150 सेमी दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को यह करीब 125 सेमी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि सीवर और नालों से झील में पहुंचने वाला गंदा पानी इसका कारण हो सकता है। इसके लिए पानी नमूने लैब में भेजे गए हैं। इससे पता चल पाएगा कि झील का पानी कितना प्रदूषित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें