फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीझील...72 बिगहेड और 19 कॉमन कार्प निकाली

हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Mar 2025 01:11 PM IST

नैनीझील का पारिस्थितिक संतुलन बिगाड़ रहीं बिगहेड और कॉमन कार्प प्रजाति की मछलियों को निकालने का अभियान दोबारा शुरू कर दिया है। पंतनगर विवि की मत्स्य विभाग की टीम ने मंगलवार को झील में जाल डालकर बुधवार को मछलियां निकालीं। नैनीझील की स्वच्छता के लिए कई प्रजाति की मछलियां इसमें डाली गईं, लेकिन झील में बिग हेड व कॉमन कार्प की संख्या तेजी से बढ़ गई है जिससे झील का आंतरिक संतुलन बिगड़ गया है। पूर्व में पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग के सर्वे में झील में अनुपयोगी प्रजाति की 60 प्रतिशत से अधिक मछलियां मिली थीं। पंतनगर विवि के डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कॉमन कार्प व बिग हेड मछलियां नैनीझील के लिए सही नहीं हैं। इनसे झील का प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है। बुधवार को झील से पहले दिन 72 बिग हेड और 19 कॉमन कार्प मछली निकाली गई हैं। बताया कि अभियान 10 दिन तक चलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें