फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में बोले सेवानिवृत्त वाइस एयर मार्शल नीरज नैनवाल- ऑपरेशन सिंदूर ने रक्षा क्षेत्र में देश की तैयारी और दक्षता साबित की

हीरा मेहरा Updated Thu, 15 May 2025 04:50 PM IST

वाइस एयर मार्शल (सेनि.) नीरज नैनवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के युद्ध कौशल के साथ ही देश की तैयारी व दक्षता को साबित किया है। पाकिस्तान की ओर से किए ड्रोन अटैक को नाकाम कर अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा की। इसके साथ ही भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता साबित की है। नगर के निजी स्कूल में पहुंचे वाइस एयर मार्शल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि ऑपरेशन सिंदूर में उपयोग में लाए गए अधिकतर उपकरण भारत में ही निर्मित हुए हैं। देश ने इतनी तरक्की की है कि आज हम सभी हथियार व अन्य जरूरी उपकरण बना रहे हैं। बीते 10 वर्षों में रक्षा क्षेत्र में देश ने काफी तरक्की की है। इस युद्ध की सबसे अच्छी बात यह थी कि इसका लक्ष्य और दिशा दोनों सही रही। सरकार, राजनीतिक दलों, टीम वर्क, सिक्टोरिटी फोर्स का बेहतर समन्वय, इंटेलिजेंस, पैरामिलिट्री, एनटीआरए सभी ने मिलकर बेहतर कार्य किया। वाइस एयर मार्शल नैनीताल के सेंट जोसेफ से पढ़े हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें