फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: सेंट जोसेफ कॉलेज की 135वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

पीटी डिस्प्ले, आकर्षक पिरामिड, रिबन व साड़ी ड्रिल, रिले दौड़ के साथ सेंट जोसेफ कॉलेज की 135वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। टैगोर हाउस एथलेटिक्स और ओवरऑल ट्रॉफी का विजेता रहा। मुख्य अतिथि एअर वाइस मार्शल नीरज नैनवाल ने विजेता टैगोर हाउस, उपविजेता व अन्य खिलाड़ियों को ट्राॅफी प्रदान की। विद्यालय खेल मैदान में टैगोर हाउस, पंत, गांधी व नेहरू हाउस ने सदन के झंडे मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने बीच 200, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग किया। इसके अलावा जल, थल व नभ सेना के जवानों को समर्पित कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा। नन्हें बच्चों की रिबन पीटी व जूनियर विद्यार्थियों की साड़ी ड्रिल को भी पसंद किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें