फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 16 सितंबर को होगा भव्य आगाज

नैनीताल में धार्मिक संस्था राम सेवक सभा की ओर से इस वर्ष होने वाले 124वें नंदा महोत्सव की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 16 सितंबर बुधवार को इसका रंगारंग और भव्य आगाज होगा। आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष का आयोजन वर्ष 2027 में प्रस्तावित 125वें नंदा देवी महोत्सव की रिहर्सल होगा। इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव के भव्य समापन के बाद महोत्सव की गहन समीक्षा भी की जाएगी, जिससे 125वें आयोजन को अब तक का श्रेष्ठ आयोजन बनाया जा सके। राम सेवक सभा में हुई पत्रकार वार्ता में महासचिव जगदीश बवाड़ी ने जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन समेत विभिन्न संगठनों की बैठक में हुई रायशुमारी के बाद महोत्सव के तय प्रारूप को रखा। बताया कि 16 सितंबर को महोत्सव का आगाज होगा। इसमें सांसद, विधायक रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री का आगमन भी संभावित है। उसी रोज एक दल कदली लेने मंगोली जाएगा। 17 सितंबर को आकर्षक शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण के बाद कदली को गोवर्धन कीर्तन हॉल लाया जाएगा। 19 को शुभ मुहूर्त में नंदा देवी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्य आयोजन की शुरुआत होगी। इसके बाद से 20 को दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, 21 को महाभंडारा, 22 को सुंदरकांड, नंदा चालीसा होगी। 23 को नगर शोभायात्रा के बाद मूर्तियों को नैनीझील में विसर्जित कर दिया जाएगा। मुकेश जोशी मंटू ने बताया कि महोत्सव के दौरान तल्लीताल व मल्लीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस वर्ष महिलाओं का झोड़ा विशेष आकर्षण होगा। इसके अलावा शोभायात्रा में अखाड़े झांकी आदि होंगी। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज साह, बिमल चौधरी, भुवन बिष्ट, प्रो.ललित तिवारी, देवेंद्र लाल साह, मोहित साह, कमलेश ढौंडियाल, अशोक साह, घनश्याम लाल साह, भीम सिंह कार्की आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें