रामनगर नगर के ग्राम पूछड़ी में डेढ़ साल की की बच्ची खेलते हुए पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। कुछ देर बाद जब परिजनों ने बच्ची को बाल्टी में गिरा देखा तो आननफानन रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।