नैनीताल के नव नियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डीएम रयाल नें कहा कि इस जिले में आना मेरे लिए सौभाग्य है। जहां तक प्राथमिकता का प्रश्न है सरकार की नीतियां, शासन की नीतियां, योजनाओं, विशेषकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं उनको धरातल पर उतरना शासन, प्रशासन समेत मेरी भी प्राथमिकता रहेगी। अंतिम पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ के प्रयास भी प्रमुखता में रहेंगे। सभी कार्यों में पारदर्शिता के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में विकास एवं अन्य क्षेत्र में चल रहे कार्यों को भी समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाएगा। लोअर मालरोड का कार्य समय पर करने के साथ यातायात को भी नियोजित किया जाएगा। हर चुनौतियां के सापेक्ष बेहतर कार्ययोजना से कार्य किया जाएगा।