मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी-काठगोदाम सर्किट हाउस से हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नौ बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें अब शहर के विभिन्न इलाकों में नागरिकों को सुविधाजनक यातायात सुविधा उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री ने इसी कार्यक्रम के दौरान पंडित दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत एक बस को गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए भी रवाना किया।