नैनीताल में वन विभाग ने ताकुला में सड़क पर गिरा पिरूल हटाकर फायर ड्रिल की। टीम ने सूखे पत्ते व पिरूल को एकत्र कर जलाया। लोगों को आग न लगाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे गिरे सूखे पत्तों को जलाकर कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। यहां वन आरक्षी शिव सिंह, बालम सिंह व फायर वाचर मौजूद थे।