एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अपराध समीक्षा बैठक में मामलों खुलासे में बेहतर नतीजे देने या कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। उन्होंने न्यायालय संबंधित प्रकरणों में गंभीरतापूर्वक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। बुधवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिसिंग ठीक करने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी व वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई, नाबालिग बच्चों की गंभीरता से बरामदगी, गैर जमानती वारंट पर त्वरित गिरफ्तारी को भी कहा। बिना सत्यापन व अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों के खिलाफ चेकिंग के भी निर्देश दिए।