फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में रोपवे में फंसे लोगों को बचाने का पूर्वाभ्यास

हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Apr 2025 12:21 PM IST

नैनीताल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, ऊर्जा निगम व स्वास्थ्य विभाग ने रोपवे की ट्राली में फंसे लोगों को बचाने का पूर्वाभ्यास किया। टीम ने आपातकाल में जरूरी सावधानी के बारे में जानकारी दी। बुधवार को नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में कुमाऊं मंडल की ओर से संचालित रोपवे में पूर्वाभ्यास हुआ। टीम ने ट्राॅली को बीच में अचानक रोककर उसमें सवार यात्रियों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया। इसके बाद चिकित्सा टीम के प्राथमिक जांच के उपरांत उन्हें एंबुलेंस से चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां एनडीआरएफ असिस्टेंट कमांडेंट आरएस धपोला, मनीष भाकुनी, लीडिंग फायरमैन अर्जुन सिंह, एसडीओ प्रियंक पांडे, नवीन चंद्र, हीरा सिंह आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें