फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: नौकुचियाताल में होटल संचालकों ने की बैठक

हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Dec 2025 04:50 PM IST

नौकुचियाताल स्थित ताज होटल में शुक्रवार को होटल संचालकों ने क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट को लेकर पुलिस, पालिका, सिंचाई विभाग और लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नौकुचियाताल आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कहीं गई। पर्यटन कारोबार से जुड़े अनिल चनौतिया ने सिंचाई विभाग से भीमताल से नौकुचियाताल आते समय सड़क किनारे बनाए गए अवैध बोट स्टेंड चालकों की ओर वाहनों को रोके जाने की शिकायत की। साथ ही निर्धारित बोट स्टैंड बनाकर नाव का संचालन कराने को कहा। चनौतिया ने भीमताल इंस्पेक्टर राजेश यादव से भी सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की। होटल संचालक अर्जुन वर्मा ने नगर पालिका और सिंचाई विभाग से भीमताल में जगह-जगह लगाए गए अवैध फड़ों को हटाने के साथ भीमताल से नौकुचियाताल तक सड़क को सही कराने को कहा। ताकि भीमताल और नौकुचियाताल आने वाले सैलानियों को सड़क पर गड्ढों और जाम का सामना न करना पड़े। पर्यटन करोबारी रणवीर सिंह मेहरा ने भी विभागीय अधिकारियों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करने को कहा। कारोबारियों ने नौकुचियाताल में भी लेक कार्निवाल के तहत झील में कोई एक्टिवी कराने की मांग की गई। इस दौरान ईओ राहुल कुमार सिंह, संजीव भट्ट, चंद्रदत्त बृजवासी, महिपाल मेहरा, आयुष जोशी, नितेश सती, विश्वमोहन गिरी, केके पाठक आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें