फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: जीजीआईसी में करियर काउंसलिंग हुई

हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Dec 2025 04:34 PM IST

अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल में छात्राओं की करियर काउंसलिंग की गई। इसमें कुशाग्र जोशी की ओर से विद्यालय की छात्राओं को करियर के टिप्स दिए। कहा कि वह वह अपनी रुचि के अनुसार विषय में दक्ष बने। उन्होंने विभिन्न विषयों से भविष्य में मिलने वाले जॉब के बारे में भी बताया। इससे पूर्व वह बिशप इंटर कालेज, बिरला विद्या मंदिर, बालक स्कूल मल्लीताल, कन्या स्कूल मल्लीताल में करियर काउंसिल कर चुके हैं। वर्ष 2022 में हाईस्कूल की परीक्षा 98.6 अंकों के साथ कुमाऊं में पहला स्थान प्राप्त करने वाले कुशाग्र ने फिटजी दिल्ली में कोचिंग के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। वह आईआईटी गुवाहाटी में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र है। छात्राओं ने उनसे कई प्रश्न भी पूछे, जिसका उन्होंने जवाब दिया। प्रधानाचार्य जयश्री समेत शिक्षिकाओं ने कुशाग्र के प्रयासों की सराहना की और पुनः विद्यालय आने का आग्रह किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें