फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आशाओं का प्रदर्शन

Heera Updated Tue, 08 Sep 2026 01:22 PM IST

न्यूनतम वेतन, पेंशन, नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तल्लीताल डांठ चौराहे पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल पर पहुंचाने का काम कर रही हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल से लेकर स्वास्थ्य संबंधी अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय और कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशाओं को न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और नियमितीकरण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 11,500 रुपये मानदेय दिए जाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही विभिन्न मदों का भुगतान समय पर करने, अस्पतालों में आशाओं के लिए ड्रेसिंग चेंजिंग की व्यवस्था करने और आशाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर पूर्व में भी सरकार को अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान उषा आर्या, मनीषा, शांति आर्या, प्रेमा अधिकारी, सरिता कुरिया, हेमा जोशी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें