रामनगर के सुंदरखाल, आमडंडा खत्ता, रिंगोड़ा खत्ता आदि वनग्राम के ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने सरकार के ख़िलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वनग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने की मांग की। साथ ही तहसील पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बृहस्पतिवार को वन ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीण डिग्री कॉलेज के पास एकत्रित हुए। जिसके बाद यहा से जुलूस निकालकर तहसील परिसर पहुचें। जहा एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि रामनगर के वन ग्राम और खत्ते में ग्रामीण आजादी से पहले से रह रहे हैं। आरोप लगाया कि विगत वर्ष चुनाव से पूर्व स्थानीय विधायक और सांसद ने वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने का वादा किया था। लेकिन चुनाव के बाद सांसद वन ग्राम में भ्रमण तक नहीं नहीं पहुचें।आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीणों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने जल्द ही वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने की मांग की मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान एस लाल, पुष्कर दुर्गापाल, ताईफ ख़ान, निशांत पपने, देवी राम आदि लोग मौजूद रहे।