फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: कुमाऊं में आपदा की स्थिति पर आयुक्त दीपक रावत ने दी जानकारी, राहत कार्यों की निगरानी जारी

हीरा मेहरा Updated Thu, 07 Aug 2025 01:21 PM IST

कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आयुक्त दीपक रावत ने पत्रकारों से बातचीत में आपदा की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी जिलाधिकारियों से बातचीत कर क्षेत्रीय हालात की समीक्षा की गई। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पूरे मंडल में कुल 71 सड़कें बंद थीं, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, ग्रामीण और जिला सड़कें शामिल हैं। नैनीताल जिले में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन बंद था। क्वारब और अल्मोड़ा मार्गों पर लगातार पत्थर गिरने की वजह से रास्ते अब भी बंद हैं, जबकि टनकपुर–चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया गया है। बागेश्वर जिले में कपकोट से नाचनी की ओर जाने वाला राजमार्ग भी अपने अंतिम हिस्से में बाधित है। इन सभी मार्गों पर मलबा हटाने और रास्ते बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें