फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में क्रिसमस उत्साह के साथ मनाया गया

हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Dec 2025 12:06 AM IST

क्रिसमस पर बृहस्पतिवार को नैनीताल शहर में स्थित चर्चों में कैरल सिंगिंग समेत अन्य कार्यक्रम हुए। विभिन्न होटलों में केक सेरेमनी के साथ ही पर्यटकों के लिए फन कार्यक्रम किए गए। मेथोडिस्ट चर्च में बृहस्पतिवार सुबह अजय हैरिसन ने विशेष प्रार्थना करवाई। उन्होंने यीशु मसीह के जन्म लेने, उनके द्वारा मानव जाति के कल्याण के कार्य और समाज को दिए संदेश के बारे में बताया। इसके बाद केक काटा गया तथा बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। दिन भर चर्च में समुदाय के लोगों समेत पर्यटकों की आवाजाही रही। कैथलिक चर्च में यीशु के जन्म के मौके पर विशेष चरनी बनाई गई थी। फादर संजय की ओर से प्रार्थना सभा की गई। सुबह प्रार्थना के बाद केक कटिंग हुई। मौजूद लोगों को बाइबल के उपदेश सुनाए गए। सेंट फ्रांसिस होम समेत अन्य स्थानों पर भी प्रार्थना सभाएं हुईं। ज्योलीकोट के संत एंथोनी चर्च में बुधवार रात और सुबह प्रार्थना सभा हुई। यहां फादर नेल्सन, सिस्टर मैरी, शोभा आदि रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें