फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नैनीताल विंटर कार्निवल में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन, 75 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Dec 2025 12:00 AM IST

लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की ओर से विंटर कार्निवाल के तहत ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 75 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर लक्ष्मी चौकी, धुलिअर्घ की चौकी, जनेव चौकी, नवदुर्गा चौकी बनाई। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा हमारी जो लोक संस्कृति है उसको बचाने के लिए हमें इस तरह के आयोजन करना जरूरी है। प्रतियोगिता में निहारिका साह प्रथम, रीता पोखरिया द्वितीय, अंकिता रौतेला तृतीय जबकि सुमन पंत, अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। उनके अलावा करीब 45 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक के रूप में ज्योति शाह, जानकी साह रहे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष आभा साह, सचिव सरिता त्रिपाठी, रमा भट्ट, खष्टी बिष्ट, रानी साह विनीता पांडे, दीपा पांडे, हेमा भट्ट, प्रेमा अधिकारी, नीरु साह, रमा लोहनी, पल्लवी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें