फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: 20 दिन से जारी आंदोलन के बीच कृष्णापुर में कैंडल मार्च, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की गूंज

नैनीताल के वीरभट्टी मार्ग को जीआईसी मार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे कृष्णापुर के निवासियों ने आंदोलन के 20वें दिन विशाल कैंडल मार्च निकाला। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ निकाले गए जुलूस में युवाओं के साथ ही बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। चेतावनी दी कि क्षेत्रवासियों ने कैंडल जुलूस के साथ अपने इरादों को जाहिर कर दिया है। यदि समस्या का शीघ्र हल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को भी कृष्णापुर के लोग तल्लीताल डांठ स्थित आंदोलन स्थल में डटे रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे क्षेत्र के लोगों ने कैंडल जुलूस निकाला, जो तल्लीताल से मॉलरोड होते हुए मल्लीताल पहुंचा। जुलूस में शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बैनर के साथ जुलूस में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए गए। आंदोलनकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। 17 अक्तूबर तक भू वैज्ञानिकों की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण प्रस्तावित है। शहरी विकास मंत्री की ओर से भी क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञों से बात कराने को कहा है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन होगा। इस दौरान सभासद सुरेंद्र कुमार, पूर्व सभासद कैलाश रौतेला, डीएन भट्ट, दीपेश भट्ट, एसके जोशी, दिनेश भट्ट, राजेश कुमार, कांता गोस्वामी, नंदा बल्लभ, यशस्वी, दीपक खुल्बे, एहसान खान आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें