फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहुउद्देशीय भवन में एसआई से अभ्रदता पर आरटीआई कार्यकर्ता भुवन गिरफ्तार, तीन दिन पूर्व हुई घटना के मामले में कार्रवाई न होने पर पहुंचे थे पोखरिया

हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Dec 2024 02:55 PM IST

खुद और परिवार पर हुए हमले की शिकायत लेकर पहुंचे आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने पुलिस अधिकारियों के सामने आपा खो दिया। उन्होंने बहुउद्देशीय भवन पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने एलआईयू के एसआई मनोज कुमार से अभ्रदता, गालीगालौज की। एलआईयू एसआई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, बलपूर्वक रोकने, शांतिभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हंगामे के बीच कोतवाली पुलिस ने भुवन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उम्मेदपुर नंबर दो चोरगलिया निवासी भुवन पोखरिया पर 15 दिसंबर को हुए हमले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 131, 324(4) मुकदमा दर्ज किया गया था। इधर, बुधवार को पुलिस पर कार्रवाई न करने और सुरक्षा मांगने के लिए भुवन अपनी पत्नी व साथियों के साथ पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंच गए। एसएसपी को कार्यालय में न पाकर भुवन ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि एलआईयू एसआई मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने भुवन पोखरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, एसएसपी के न मिलने पर भुवन ने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र से बात की। एसपी को उन्होंने बताया कि अपने व अपने परिवार को सुरक्षा के लिए उन्होंने तीन दिसंबर को पत्र दिया था, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई और नतीजा उन पर हमला हो गया। कहा, मर जाऊंगा तो आरोपियों की गिरफ्तारी करोगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें