फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: प्रशासन ने गर्जिया में गणपति विसर्जन पर लगाई रोक

हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:07 PM IST

रामनगर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से कोसी नदी उफान पर आ गई है। ऐसे में एसडीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए गर्जिया मंदिर स्थित कोसी नदी में गणपति विसर्जन पर रोक लगा दी है। रामनगर के गर्जिया मंदिर में बीते कई दिनों से गणपति विसर्जन का सिलसिला जारी है। रामनगर से सटे काशीपुर, जसपुर, बाजपुर समेत अन्य स्थानों गर्जिया मंदिर में हर दिन 10 से अधिक लोगों के समूह गणपति विसर्जन के लिए आ रहे हैं। वहीं रविवार को मौसम विभाग के अलर्ट के बाद रामनगर व पहाड़ी क्षेत्रों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से कोसी नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बारिश के चलते कोसी नदी में होने वाले गणपति विसर्जन पर सुरक्षा को देखते हुए रोक लगा दी गई है। लोगों को अपने आसपास की नदियों में विसर्जन करेन की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें