वैदिक काल की परंपरा छठ महापर्व के तीसरे चरण अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने चौथे और अंतिम चरण के अनुष्ठान की तैयारी शुरू कर दी। आज उदीयमान सूर्य की ऊषा किरणों को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण किया जाएगा। बहादराबाद छठ घाट के करीब 500 मीटर क्षेत्र में फैले घाटों पर व्रतियों और उनके समूहों का भीड़ उमड़ा। सभी ने दोपहर से ही अस्त होते सूर्य की आराधना पूजा शुरू कर दी। अस्त होते सूर्य की प्रत्यूषा किरणों को भोर की जीवनदायिनी किरण के रूप में आने का आह्वान किया गया।