सेवा संकल्प अभियान- विकसित भारत @2047’ के तहत विश्वविद्यालय परिसर में ‘संस्कृत—भारत की विरासत, भविष्य का आधार’ विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। प्रशासनिक भवन के सामने छात्रों ने अपने अभिनय और संवाद से ये बताया कि संस्कृत केवल प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि हमारे ज्ञान-विज्ञान और मानवीय मूल्यों की अमूल्य निधि है।