कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे कर लिए गए हैं। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर दिन-रात युद्धस्तर पर काम कराया गया। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी भी की गई। करीब सवा तीन किलोमीटर लंबाई में 10 नए घाटों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही 56 पुराने घाटों के जलमग्न हिस्सों की मरम्मत का काम भी पूरा हो चुका है। शेष कार्यों को 30 नवंबर तक संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है।