फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: विधायक अनुपमा रावत ने किया सड़कों का उद्घाटन, क्षेत्र में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को दी मंजूरी

लालडांग। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों को गति दी जा रही है। स्थानीय विधायक अनुपमा रावत ने गुर्जर बस्ती ओर आसपास के इलाकों के लिए नई सड़कों के निर्माण और सुधार कार्य का उद्घाटन व शिलान्यास किया। विधायक ने क्षेत्रवासियों और गुर्जर बस्ती के लोगों को बधाई देते हुए बताया कि राज्य योजना के तहत क्षेत्र में कई सड़कों का नवनिर्माण कराया जा रहा है: आंतरिक सड़कें: गाजीवाली और कांगड़ी के साथ-साथ गुर्जर बस्ती की आंतरिक सड़कों के लिए लगभग ₹1.82 करोड़ पौने दो करोड़ से अधिक की लागत स्वीकृत हुई है। 6 किमी मार्ग का सुदृढ़ीकरण: इसके अतिरिक्त गुर्जर बस्ती क्षेत्र में 6 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण (सुधार) का प्रस्ताव भी पास कराया गया है। सभी कार्यों को मिलाकर लगभग ₹4 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क निर्माण की मांग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मार्ग की मांग स्थानीय जनता लंबे समय से कर रही थी और क्षेत्र की बदहाल स्थिति को देखते हुए इसे प्राथमिकता पर पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई सड़कों का काम पहले ही पूरा हो चुका है और बाकी पर कार्य तेजी से जारी है। सोशल मीडिया पर श्रेय लेंने को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग काम नहीं करते, वही ऐसी बातें करते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से ही प्रस्ताव स्वीकृत होते हैं अगर सब पुराने प्रस्ताव ही थे तो फिर वर्तमान व्यवस्था का क्या औचित्य रह जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें