जंगल में चोरी छिपे आकर आशियाना बना कर रह रहे कुल 47 झोपड़ियों को जेसीबी लगाकर उजाड़ा । नगर प्रशासक संजय कुमार ने बताया कि बीते कुछ माह पूर्व जंगल क्षेत्र से काफी लोगों कोहटाया गया था । उन्होंने अवैध तरीके से कब्जे किए थे । इसी बीच पिछले दो से तीन महीने के बीच में कहीं से कुल 47 परिवार आकर अलग-अलग क्षेत्र में अपना आशियाना बनाकर कब्जा कर लिए थे । उनका कहना है कि इन्होंने गलत तरीके के निर्माण भी किए वहीं मजार वगैरा भी बना लिया था । खुद को गुर्जर परिवार बताने वाले समुदाय और को टीम ने मौके से अतिक्रमण ध्वस्त करते हुए हटा दिया है । नगर प्रशासन का कहना है जंगल क्षेत्र में निरंतर नजर बनाए रखी जाएगी जिससे दोबारा कोई अवैध तरीके से बसने की कोशिश ना करें ।