हरिद्वार में जीएसटी विभाग की टीम ने पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर छापेमारी की है। मंगलवार को विभाग की टीम हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका पहुंची। टीम के होटल में पहुंचते ही वहां जांच की कार्रवाई शुरू की गई। बताया गया है कि जीएसटी विभाग की टीम होटल से जुड़े दस्तावेजों और जरूरी कागजात की जांच कर रही है। टीम द्वारा होटल से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों ने उपलब्ध दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू की।