चंपावत विकास भवन सभागार में जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। चंपावत जिले में 14 चयनित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2026 में शुरू होने वाली जनगणना पांच जनवरी 2027 तक चलेगी। इसके बाद पांच दिन का रिविजनल राउंड होगा। जनगणना के दौरान घर-घर जाकर गणना की जाएगी और पूरा ध्यान दिया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति जनगणना से वंचित न रह जाए।