फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: छात्रों को सिखाई साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, नशे और सोशल मीडिया के प्रति किया जागरूक

चंपावत। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। छात्रों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली आधी-अधूरी और भ्रामक जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर अमल करने से पहले अपने सीनियर्स, माता-पिता या विषय विशेषज्ञों से जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही समाज में नई कुरीतियां भी पनप रही हैं। नशा घरेलू हिंसा, मानसिक अवसाद और अपराध जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे रहा है। इसके अलावा छात्रों को बताया गया कि तत्काल पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें