फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, 300 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में सोमवार से राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे और मुकेश महराना ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी टेबल टेनिस में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन नॉकआउट मुकाबले खेले गए। उद्घाटन समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें