फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क से नीचे उतरा श्रद्धालुओं से भरा वाहन, हादसा बचा

हीरा मेहरा Updated Wed, 01 Jan 2025 04:19 PM IST

नव वर्ष पर मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गैंडाखाली के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु मामूली चोटिल हुए। बड़ा हादसा होने से बच गया। लखनऊ के श्रद्धालुओं ने बताया कि वाहन में करीब 18 लोग सवार थे। चालक ने वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। श्रद्धालुओं ने चालक को मना भी किया। लेकिन वह ओवरटेक करता रहा और उसने कान में हेड फोन भी लगाया था। श्रद्धालुओं का आरोप है कि चालक की लापरवाही की वजह से वाहन सड़क से नीचे उतरा। श्रद्धालुओं को टनकपुर पहुंचने के लिए चार किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी। वाहन में श्रद्धालु विपिन, शमशेर आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें