उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें आए दिन खराब होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है। यात्रियों के लिए सुगम मानी जाने वाली रोडवेज डिपो की खराब बसों में सफर करना कई बार खतरनाक है। निगम पुरानी बसों का संचालन कर यात्रियों की जान को जोखिम भी में डालने का काम करता है। शुक्रवार को टनकपुर डिपो ने यात्री अधिक होने पर पिथौरागढ़ के लिए बस का संचालन किया। बस में 25 से अधिक यात्री सवार होकर लोहाघाट, पिथौरागढ़ के लिए निकले। चालक किस तरह इस खराब बस को चंपावत स्टेशन तक पहुंचा सके। यह काबिले तारीफ है। स्टेशन पहुंचते ही प्रेशर पाइप जवाब दे गया। चारों टायर पूरी तरह जाम हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद भी बस टस से मस नहीं हुए। इस दौरान यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला।