चंपावत। जिले के टनकपुर स्टेडियम में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के तहत सांसद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन सीधे मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी देहरादून में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।