जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की ओर से मिनी गोरल कप अंडर 17 फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शुक्रवार को मुख्य अतिथि छात्र नेता विकास चौधरी ने अंडर 17 फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच मॉडर्न और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में माॅडर्न ने 1-0 मैच जीता। मार्डन के हिमांशु ने गोल किया। वहीं दूसरा मैच माउंट कार्मल और यूनिवर्सल के बीच खेला गया। इसमें माउंट कार्मल ने 3-0 से जीत दर्ज की।